डीआईजी अयोध्या ने बाराबंकी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियों की समीक्षा कर वृक्षारोपण किया


डीआईजी अयोध्या ने बाराबंकी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियों की समीक्षा कर वृक्षारोपण किया 

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या सोमेन वर्मा ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के संबंध में गोष्ठी की। 

डीआईजी ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण की कार्यवाही के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में पौधरोपण भी किया। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किए गए इस वृक्षारोपण में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।